भारत ने फारस की खाड़ी में तैनात किया जंगी जहाज

boat नई दिल्ली। इराक में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के भारतीय नौसेना ने अपना जंगी जहाज फारस की खाड़ी में तैनात किया है।

आईएनएस मैसूर को खाड़ी में तैनात किया गया है। नौसेना से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इराक में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए शुक्रवार को वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक के बाद सरकार ने उसे किसी भी स्थिती से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है। आगे के निर्देश ना मिलने तक जहाज को वहां बने रहने को कहा गया है।

नौसेना ने दूसरा जंगी जहाज ”आईएनएस तरकशÓÓ को अदन की खाड़ी में तैनात किया गया है। अगर जरूरत पड़ी तो दोनों जहाजों को फंसे लोगों को बाहर निकालने में लगाया जा सकता है। केबिनेट सेक्रेट्री के नेतृत्व में हुई बैठक में इराक में फंसे भारतीयों को निकालने की संभावनाओं पर चर्चा की गई।

सूत्रों ने बताया कि भारतीय वायुसेना ने भी अपने एयरक्राफ्ट तैयार कर रखे हैं। अगर कहा जाता है तो यह सी17 और सी 130जे सुपर हरक्यूलिस एयरक्राफ्ट को तैनात किया जा सकता है।
भारत सरकार इराक से अपने 36 नागरिकों को निकालने में कामयाब रही है। करीब 10 हजार भारतीय अभी भी इराक के अलग-अलग हिस्सों में फंसे हुए हैं।

Leave a Comment