कांग्रेस की बैठक में हार पर हुआ मंथन

ccco

चित्तौडग़ढ़। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट के निर्देशानुसार विधानसभा और लोकसभा चुनाव में हार के कारण व आगामी चुनाव में संगठन को मजबूती के लिए संभागवार व जिलावार पर्यवेक्षको की मौजूदगी में बैठके आयोजित कर समीक्षा की जा रही है इसी क्रम में शनिवार को जिले के कांग्रेसी और कार्यकर्ताओं की शहर के स्टेशन स्थित कांग्रेस कार्यालय में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में भरत मेघवाल, महेन्द्र चौधरी सहित, जिलाध्यक्ष शिवदयाल शर्मा, जिले के पूर्व विधायक उदयलाल आंजना, सुरेन्द्र सिंह जाडावत, शंकर लाल बैरवा, प्रधान, उप प्रधान, पूर्व प्रधान, ब्लॉक अध्यक्ष सहित कार्यकर्ता मौजूद थे। 

 बैठक में सुरेन्द्र सिंह जाडावत ने कहा कि पार्टी बुरे दौर से गुजर रही है। चुनाव में मिली हार पर मंथन व चिंतन करने की आवश्यकता है न की निराश होकर बैठने की। उन्होनें कहा कि मोदी ने धु्रवीकरण करते हुए षडयंत्र की राजनीति से सत्ता हासिल की है साथ ही केन्द्र और राज्य की कल्याणकारी योजनाओं पर पानी फेर दिया है जिससे आज आम आदमी खुद का ठगा सा महसूस कर रहा है। ऐसे में कार्यकर्ता एकजूट होकर प्रयास करें तो आगामी चुनाव मे कांगे्रस का फिर परचम लहराया जा सकता है।

 बैठक में उदयलाल आंजना ने हार का ठीकरा हाई कमान के नेतृत्व पर फोडते हुए कहा कि सत्ता में रहते हुए कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गयी है। इसी कारण लोकसभा व विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हार का मुंह देखना पडा हैं।  जिलाध्यक्ष शिवदयाल शर्मा ने गुबार निकालते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं में मनभेद नहीं मतभेद है। पार्टी ने कार्यकर्ताओं को मान सम्मान नहीं  देने के साथ साथ उनकी अनदेखी, शारीरिक, मानसिक, आर्थिक व राजनैतिक प्रताडना से पार्टी की हार हुई है । 

पर्यवेक्षक भरत मेघवाल ने कहा कि पार्टी नाजुक दौर से गुजर रही हैं ।  इस दौरान जो व्यक्ति निष्ठा के साथ कार्य करता है उसे आगामी चुनाव में मौका देना होगा।  पर्यवेक्षक महेन्द्र चैधरी ने कहा कि जिले में कार्यकर्ताओं में मतभेद जैसी कोई बात सामने नहीं आयी है सभी कार्यकर्ता एकजुट है। कांग्रेस आगे मजबूत होकर संगठन को बढावा देगा। 

युवाओं के चुनाव बने हार का कारण : संभाग में 23 जून से चल रही कांगे्रस की समीक्षात्मक बैठको में सभी जगह एक सुर में युथ कांग्रेस के चुनाव बंद कराने पर जोर दिया गया। पर्यवेक्षक महेन्द्र चौधरी ने बैठको में सभी जगह युथ चुनाव पर ही हार का ठिकरा फोडते हुए इसे बंद करने की सिफारिश की। यहां पर भी जिले के आला नेताओं ने बैठक में इसी बात पर जोर देते हुए कहा कि युथ चुनाव से हुए नुकसान की भरपाई के लिए चुनाव बंद कर युवाओं को आगे करना होगा। 

वक्ता बोलते रहे कार्यकर्ता सोते रहे : शनिवार को जिले की कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की समीक्षात्मक बैठक में मंचासीन अतिथी चुनावों में हुई करारी हार को लेकर चिंतन मनन करते नजर आये वहीं अधिकांश कार्यकर्ता इस दौरान सुस्ताते व चेन की नींद सोते नजर आये। शायद वक्ताओं द्वारा कांग्रेस को एक बार फिर खडा करने के लिए युवाओं केा आगे लाने की बार बार कहने से उक्ताकर पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं को तवज्जों नहीं मिलने की उम्मीद में ये कार्यकर्ता सुस्ताने लगे थे। 

घंटी से वक्ताओं पर किया नियंत्रण : विधानसभा और लोकसभा चुनाव में हार के बाद काफी लम्बे समय बाद कांगे्रस की चिंतन व मंथन के लिए आयोजित समीक्षात्मक बैठक में वक्ताओं की लम्बी फेहरिस्त को समयबद्ध तरीके से समाप्त करने के लिए जिलाध्यक्ष ने वक्ताओं के वक्तव्य के दौरान घंटी बजाते हुए उन पर नियंत्रण करने का प्रयास किया। फिर भी कई कार्यकर्ता तो अपनी भडास निकालने से नहीं चूके।

Leave a Comment