जाते-जाते भी हिंदुस्तान का दिल जीत गए ओबामा

नई दिल्ली, 27 जनवरी (एजेंसी)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा अपनी दूसरी भारत यात्रा में भारतीयों का दिल जीत लिया। ओबामा ने दिल जीतने का आखिरी मौका भी नहीं छोड़ा और विमान में चढ़ते वक्त भारतवासियों को नमस्ते करके एक बार Èिर दिल जीत लिया। तीन दिन की यात्रा समाप्त कर वे सऊदी अरब के लिए रवाना हुए। दोपहर दो बजे उनके विशेष विमान एयरÈोर्स वन ने पालम हवाई अड्डे से उड़ान भरी। प्लेन में सवार होने से पहले ओबामा दंपति ने हाथ जोड़कर नमस्ते किया और Èिर विदाई ली। पीएम मोदी ने ट्वीट कर विदाई संदेश दिया।
इससे पहले दौरे के अंतिम दिन ओबामा, पत्नी मिशेल के साथ सुबह करीब 10 बजकर 55 मिनट पर सिरी Èोर्ट ऑडिटोरियम पहुंचे। उन्होंने ‘नमस्तेÓ कह कर अपना संबोधन शुरू किया और गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने का मौका देने के लिए धन्यवाद दिया। ओबामा ने कहा कि अब साथ मिलकर चलने का वक्त आ गया है। इसके साथ ही उन्होंने विवेकानंद के करीब 100 साल पहले हुई शिकागो यात्रा का भी जिक्र किया। ओबामा ने कहा कि दुनिया को बेहतर बनाने के लिए हम साथ मिलकर काम कर सकते हैं।
दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे का डायलॉग भूल गए बराक ओबामा!:इसके साथ ही अपने भाषण में अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारतीय युवाओं पर खास जोर दिया। साथ ही महिला को तरक्की देने पर जोर दिया। महौल को हल्का करते हुए उन्होंने हिंदी Èीचर Èिल्म डीडीएलजे का डॉयलाग बोलने की भी कोशिश की। साथ ही अमेरिका और भारत के मित्रता आगे भी जारी रखने का संकेत दिया।
ÓजयहिंदÓ के साथ अपना संबोधन खत्म करते हुए ओबामा लोगों के बीच आ गए। राष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी मिशेल ओबामा ने भी लोगों ने मुलाकात की। इस दौरान मोबाइल से उनकी तस्वीरें निकालने वालों की होड़ लगी रही। कई लोगों ने सेल्Èी लेने का भी प्रयास किया।
ओबामा सिरीÈोर्ट ऑडिटोरियम में ‘इंडिया एंड अमेरिका: द फ्यूचर वी कैन विल्ड टूगेदरÓ विषय पर एक सभा को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम के दौरान करीब दो हजार लोग मौजूद थे, जिनमें कुछ छात्र भी शामिल थे। इस सभा के बाद ओबामा और मिशेल सऊदी अरब के लिए रवाना हो जाएंगे जहां वह देश के नए शाह से मिलेंगे और शाह अब्दुल्ला के निधन पर व्यक्तिगत रूप से शोक जताएंगे।
आगरा दौरा रद्द, नहीं कर पाए ताज का दीदार:तीन दिवसीय दौरे पर भारत आए बराक ओबामा दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताजमहल का दीदार करने के इच्छुक थे, लेकिन सऊदी अरब जाने की वजह से उनका आगरा दौरा रद्द हो गया है। ओबामा के ताजमहल देखने जाने का प्रोग्राम कैंसिल होने की वजह जाहिर तौर पर सऊदी अरब जाने को लेकर होना बताया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि ओबामा की सुरक्षा की तमाम कसरतोंं के बाद भी शिल्प ग्राम से लेकर ताज तक बैटरी बस से जाने को सबसे ज्यादा असुरक्षित माना जा रहा था।

अमेरिकन एजेंसी अंतिम समय तक इस बात पर अड़ी हुई थीं कि ओबामा को उनकी बीस्ट कार से ही अंदर ले जाया जाये।
ओबामा से मिलीं गार्गी कॉलेज की छात्राएं
दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज की छात्राएं आज सिरीÈोर्ट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मिलीं। इसके लिए 15 छात्राओं का चयन किया गया था। टीम का प्रतिनिधित्व मूल रूप से देहरादून की रहने वाली काजल भाटिया ने किया।
नोबेल विजेता सत्यार्थी से भी मिले ओबामा
अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा आज सिरी Èोर्ट ऑडिटोरियम में नोबेल पुरस्कार विजेता और सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी से भी मिले। सत्यार्थी को पाकिस्तानी कार्यकर्ता मलाला युसूÈजई के साथ बाल अधिकारों को लेकर उनके संघर्ष के लिए पिछले साल 10 दिसंबर को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
मोदी-ओबामा की रेडियो पर मन की बात
भारत के प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा आज रेडियो पर मन की बात भी करेंगे। रेडियो पर कार्यक्रम का प्रसारण रात 8 बजे किया जाएगा। मोदी ने इंस्टाग्राम पर अपनी और ओबामा के रेडियो कार्यक्रम मन की बात की रिकॉर्डिंग की तस्वीर भी डाली हैं।
इसकी रिकॉर्डिंग दिल्ली के हैदराबाद हाउस में रविवार को हुई थी। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी और ओबामा महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार रखेंगे। रेडियो पर मन की बात का क्षेत्रीय भाषा में प्रसारण कल सुबह 9 बजे किया जाएगा। रेडियो पर मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत पीएम मोदी ने ही की थी। ये पहली बार होगा जब मन की बात में मोदी किसी के साथ अपनी बात साझा करेंगे।

ओबामा यात्रा को कांग्रेस ने बताया भारत के लिए सÈल दौरा
नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा को कांग्रेस ने देश के लिए सÈल दौरा करार दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि यह बहुत अच्छी बात है कि अमेरिका ने भारत की स्थाई सीट का संयुक्त राष्ट्र में पुरजोर समर्थन करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि यह बड़ी बात है क अमेरिका ने भारत की इस मांग को माना है हम यूएन में स्थाई सीट के हकदार हैं।

उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति ओबामा ने एक बेहद खास चीज का अपने दौरे में जिक्र किया है। जिसमें उन्होंने भारत और अमेरिका के विकास और मजबूती की बात कही है। कांग्रेस नेता ने ओबामा की भारत यात्रा हमारे देश के विकास के लिहाज से बेहद अहम थी। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देशों के बीच विभिन्न मुद़दों पर हुई बातचीत के सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे।

बान की मून को घर जैसा लगता है भारत
संयुक्त राष्ट्र। भारत के आतिथ्य सत्कार से अभिभूत संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून को भारत अपना घर जैसा लगता है। देश के 66वें गणतंत्र दिवस पर भेजे गए संदेश में भारत से अपने विशेष लगाव का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि नई दिल्ली आने पर उनका एकाकीपन दूर हो जाता है।

बान की मून ने राजनयिक के तौर पर अपने कॅरियर की शुरुआत 43 साल पहले वर्ष 1972 में नई दिल्ली से ही की थी। तब वह दक्षिण कोरिया के उप वाणिज्य दूत के तौर पर दिल्ली आए थे। महीने की शुरुआत में नई दिल्ली और गुजरात का दौरा करने वाले यूएन महासचिव ने कहा कि उन्होंने ऐसे समय में भारत की यात्रा की जब देश वर्ष 2015 के लिए निर्धारित विकास एजेंडे को सÈलतापूर्वक हासिल करने के लिए प्रयासरत है।

भारत यात्रा की यादों को ताजा करते हुए बान की मून ने बताया कि वह साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी के पत्रों को देखकर खुद को बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘महात्मा गांधी शांति के हिमायती, मानवाधिकार के रक्षक और गरीबों को सशक्त बनाने के समर्थक थे। ये वही मूल्य हैं जिन्हें संयुक्त राष्ट्र के चार्टर में शामिल किया गया है। यह हम सब की जिम्मेदारी है कि उनकी विरासत को आगे बढ़ाया जाए।Ó उन्होंने कहा कि इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि भारत आकर वह अपने घर जैसा महसूस करते हैं।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव के तौर पर बान अब तक चार बार भारत की यात्रा कर चुके हैं। पिछले दौरे पर वह वसंत विहार इलाके में स्थित उस मकान में भी गए थे जहां वह दशकों पहले रहते थे। उन्होंने बताया कि उन्हें अब भी दिल्ली स्थित घर का Èोन नंबर याद है।

Leave a Comment