भाजपा की हुई कृष्णा

कहा- ‘कांग्रेस मुक्त भारतÓ और करूूंगी जनता की सेवा

नई दिल्ली, 19 जनवरी (एजेंसी)। भाजपा में शामिल होते ही पूर्व कांग्रेसी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ ने कांग्रेस मुक्त भारत बनाने का राग अलापना भी शुरू कर दिया है। उन्होंने पार्टी में शामिल होने के बाद कहा कि वह कांग्रेस छोड़ भाजपा में इसलिए शामिल हुई हैं ताकि आम जनता की भलाई के कामों को वह आगे बढ़ा सकें। उन्होंने कहा कि वह इसके लिए ही भाजपा में आई हैं। अन्ना की सहयोगी किरण बेदी, आप की वरिष्ठ नेता शाजिया इल्मी, आप के बागी विनोद कुमार बिन्नी के बाद अब कांग्रेस का बड़ा चेहरा कृष्णा तीरथ भाजपा में शामिल हो गई हैं। कृष्णा तीरथ ने आज दिल्ली भाजपा मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Leave a Comment