किरण बेदी के चुनाव कार्यालय पर हमला, 11 लोग घायल

नई दिल्ली, 3 Èरवरी (एजेंसी)। दिल्ली विधानसभा चुनाव में जुबानी जंग अब हिंसा का रूप लेती जा रही है। भारतीय जनता पार्टी की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी के दफ्तर पर हमला हुआ है। खबर है कि किरण बेदी के दफ्तर पर वकीलों ने हमला किया है। हमलावर किरण बेदी के खिलाÈ नारे लगाते हुए आए थे। उनकी भाजपा कार्यकर्ताओं से झड़प भी हुई। हमले में 11 लोग घायल हो गए हैं। इसकी जानकारी स्वयं किरण बेदी ने ट्वीट कर दी। हमले में घायल हरी नाम के व्यक्ति ने बताया कि हम कार्यालय के बाहर रोड पर खड़े थे। उसी समय तकरीबन 200-250 लोग काली कोट पहने हुए आए और बोले कि तुम लोग आम आदमी के खिलाÈ हो। इस घटना पर बात करते हुए किरण बेदी ने कहा कि यह घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। क्या इस तरह से चुनाव लड़े जाते हैं? इसीलिए सभ्य आदमी राजनीति में आने से परहेज करता है।

किरण बेदी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। घटना की सीसीटीवी Èूटेज को पुलिस उपलब्ध करा दी गई है। घायलों के बयान भी दर्ज करा दिए गए हैं। पुलिस घटना की जांच करके शीघ्र सच सामने लाने का प्रयास करेगी।
गौरतलब है कि किरण बेदी दिल्ली के कृष्णानगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। यहीं पर बेदी का चुनाव कार्यालय भी है। सोमवार शाम कुछ लोग बेदी के खिलाÈ नारे लगाते हुए यहां आए। उनकी भाजपा कार्यकर्ताओं से तगड़ी झड़प हो गई। इस झड़प में 11 लोगों के घायल होने की खबर है। हालांकि चुनावी सभा को समाप्त करके किरण बेदी घायलों का हालचाल लेने के लिए अस्पताल पहुंच गई हैं।

Leave a Comment