भारत और सेशेल्स ने किये चार समझौतों पर हस्ताक्षर

विक्टोरिया, 11 मार्च (एजेंसी)। रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हिंद महासागर में अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे से भारत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेशल्स यात्रा के दौरान आज उसके साथ चार समझौते पर हस्ताक्षर किये जिनमें सेशल्स को उसके जलीय संसाधनों के मानचित्रण में सहयोग करने का समझौता भी है। मोदी ने इस द्विपक्षीय देश के साथ सुरक्षा के क्षेत्र में पारस्परिक सहयोग को मजबूत करने के लिये तटवर्ती क्षेत्र निगरानी रडार परियोजना का उद्घाटन भी किया। प्रधानमंत्री ने यह भी घोषणा की कि भारत सेशल्स को दूसरा ड्रोनियर विमान देगा तथा उसके नागरिकों के लिये तीन महीनों के लिये मुफ्त वीजा उपलब्ध कराएगा। साथ ही उन्हें वीजा सुविधा उनके आगमन पर मिलेगी। सेशेल्स के राष्ट्रपति जेम्स एलेक्स माइकल के साथ अकेले में और प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत के बाद उन्होंने यह भी कहा कि दोनों पक्षों ने हिंद महासागर क्षेत्र में व्यापक सहयोग के महत्व को रेखांकित किया है। मोदी पिछले 34 साल में सेशेल्स की यात्रा करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं। तीन देशों की यात्रा के अपने पहले पड़ाव पर कल यहां पहुंचे प्रधानमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ”हमने हिंद महासागर तटीय देशों के संघ को और अधिक सक्रियता और उसे Èलदायक बनाये जाने का समर्थन किया है।ÓÓ उन्होंने तटवर्ती क्षेत्र निगरानी रडार परियोजना भी शुरू की और इसे दोनों देशों के बीच सहयोग का एक और महत्वपूर्ण प्रतीक बताया। आधिकारिक सूत्रों ने कहा, ”यह सेशेल्स की क्षमता वृद्धि करने की परियोजना का हिस्सा है जिसमें भारत मदद कर रहा है।ÓÓ उसने कहा कि इससे तटवर्ती क्षेत्रों तथा विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) की निगरानी रखने तथा समुद्री डाकुओं को रोकने में मदद मिलेगी। मोदी और माइकल ने इस दौरान जल क्षेत्र मापन :हाइड्रोलाजिकल सवेर्:, अक्षय ऊर्जा, ढांचागत सुविधाओं के विकास और अन्य देशों को बेचे जाने के लिये संयुक्त रूप से नौवहन चार्ट का विकास तथा इलेक्ट्रानिक नौसंचालन संबंधी चार्ट तैयार किये जाने से जुड़े चार अहम समझौते पर हस्ताक्षर किये।

प्रधानमंत्री ने कहा, ”जलीय संसाधनों के मानचित्रण:हाइड्रोग्राÈिक सवेर्: पर समझौते से आज हमारे नौवहन सहयोग के क्षेत्र में नया आयाम जुड़ गया है। मैं सेशेल्स के भारत पर इस विश्वास के लिये धन्यवाद करता हूं।ÓÓ उन्होंने कहा, ”हमारी सुरक्षा भागीदारी मजबूत है। इससे हमें क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को आधुनिक बनाने की हमारी साझा जिम्मेदारी को पूरा करने में मदद मिली है।ÓÓ मोदी ने कहा, ”सेशेल्स की सुरक्षा क्षमताओं को विकसित करने में भागीदार बनना हमारे लिये सौभाग्य की बात है।ÓÓ उन्होंने कहा कि इन कदमों से सेशेल्स को अपने सुंदर द्वीप और उसके आसपास Èैले समुद्री क्षेत्र को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी।

Leave a Comment